रिपोर्ट:- शमीम अहमद
मड़ियाहूं/ जौनपुर।स्थानीय नगर के कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों संग पीस कमेटी के बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। बताया जाता है कि मोहर्रम आदि त्योहारों के दृष्टिगत आपसी समन्वय के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ सभी से अफवाहों से बचने की अपील एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ,क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, एस .आई .रविंद्र राय,एस आई.हीरा मणि दूबे, हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक पाठक, कांस्टेबल सुशील गुप्ता, कांस्टेबल भोलानाथ दुबे, कांस्टेबल शिवम गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, कफील अहमद राईन,अत्ताउल्लाह खान, रहमत खान, हाजी इशा फारुकी, वकार अहमद , मिराज टीवीएस, मुन्ना हाशमी,दिलीप साहू, चंदन केसरी, पत्रकार मनोज गुप्ता, पत्रकार राधा कृष्ण शर्मा, पत्रकार राजेश पांडे, पत्रकार मुकेश चंद्र मोदनवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments