सुजानगंज /जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र में चोरों का सक्रिय गिरोह इस समय मन्दिरों को निशाना बना रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सई नदी के पास बखोपुर के प्रसिद्ध बाबा धीर दास के मंदिर में शुक्रवार की रात बारह बजे के करीब अज्ञात चोर मंदिर से घंटा चुराने के फिराक में थे मंदिर के पुजारी की नींद खुल गयी। मंदिर के पुजारी महाबीर मिश्रा ने देखा कुछ लोग घंटे को चुराने की कोशिश कर रहे थे। पुजारी के शोर मचाने पर अज्ञात चोर पुजारी को घायल करके हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।वहीं बगल में ही स्थित पोखरा ग्राम सभा में जय बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर पर शिव भक्तो द्वारा लगाए गये घंटे को अज्ञात चोरों द्वारा उठा ले गये जिसकी जानकारी मंदिर पुजारी द्वारा थाना पुलिस को दी गयी है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष यजुवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की दो मंदिरों में अज्ञात चोर चोरी करने गए थे पोखरा ग्राम सभा में सफल हुए तथा बखोपुर ग्राम सभा में मंदिर के पुजारी के जाग जाने से चोर चोरी नहीं कर पाए गोली चलने की बात संदिग्ध लग रही है घायल मंदिर के पुजारी के घाव को देखकर डॉक्टर ने बताया यह गोली लगने का घाव नहीं है।

0 Comments