![]() |
| मृतक- करन पाण्डेय |
जौनपुर/सुजानगंज: क्षेत्र के सखवट ( भगत सिंह चौराहे) के पास एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को रौंद दिया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी अनुसार करन पांडेय(17 वर्ष ) पुत्र संजय पांडे निवासी कुशमौल तथा आयुश पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी कुशमौल थाना सुजानगंज वृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर से दो पहिया वाहन से किसी कार्य हेतु सुजानगंज की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में भगत सिंह चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई तथा आयुश को गंभीर चोटें आई जिसकी सूचना लोगों द्वारा प्रशासन को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत परिक्षण के लिए भेज दिया था घायलों को अस्पताल पहुंचाया।आयुश को डाक्टरो द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।। वहीं दूसरा बाइक सवार सत्येंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी सिकरारा भी इस अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे जिनको भी गम्भीर चोटें आई थीं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य सुजानगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने आयुश और सत्येन्द्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक करन के चाचा छोटेलाल पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments