श्री सुभाष पाण्डेय जी को 47 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं

 


जब पत्रकारिता के इतिहास में निष्ठा, साहस और निष्पक्षता की बात होती है, तो दि ग्राम टुडे समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री सुभाष पाण्डेय जी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। आप न केवल एक निर्भीक पत्रकार हैं, बल्कि समाज की पीड़ा को अपनी बुलंद आवाज़ से मंच देने वाले ऐसे शख़्स हैं, जिनकी कलम ने हमेशा सत्य का साथ दिया है।चाहे पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात हो या शासन-प्रशासन की गलत नीतियों पर सवाल उठाने की। श्री पाण्डेय जी ने अपनी पत्रकारिता से अनेकों को सहारा दिया है। उनकी लेखनी में जो ताक़त है, वह किसी तलवार से कम नहीं और उनकी आवाज़, किसी क्रांति की पुकार जैसी लगती है।

आज जब वे अपने वैवाहिक जीवन के 47 गौरवपूर्ण वर्षों को पार कर रहे हैं, यह न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उस संयम, प्रेम, और साथ का प्रतीक है जो उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ निभाया। उनके वैवाहिक जीवन की यह लंबी यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है कि कैसे एक जीवनसाथी के साथ आत्मीयता और सहयोग से जीवन को सुंदर और सार्थक बनाया जा सकता है।

दि ग्राम टुडे परिवार ही नहीं, समस्त पत्रकारिता जगत को आज गर्व है कि श्री सुभाष पाण्डेय जैसे कर्मठ, ईमानदार और संवेदनशील पत्रकार हमारे बीच हैं।हम सब की ओर से इस शुभ अवसर पर उनको और उनकी धर्मपत्नी को हार्दिक शुभकामनाएं और अशेष मंगलकामनाएं।

ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि प्रदान करें।


 सादर,जे पी शर्मा

(जर्नलिस्ट)

Post a Comment

0 Comments