✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट - जय सारस्वत
मथुरा- धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी वृंदावन में एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। ससुनरख रोड पर ‘मम्माज़ ब्लेसिंग आईवीएफ और बर्थिंग पैराडाइज़’ नामक एक अत्याधुनिक और पूरी तरह वैदिक मूल्यों से युक्त अस्पताल का विधिवत उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया। यह संस्थान उन दंपतियों के लिए समर्पित है जो स्वस्थ, संस्कारी और सुखद भविष्य वाली संतान की प्राप्ति की कामना रखते हैं।
‘मम्माज़ ब्लेसिंग’ दुनिया का पहला ऐसा चिकित्सा केंद्र है जहां वैदिक गर्भ संस्कार, मंत्रोच्चार, और सांस्कृतिक ऊर्जा के साथ-साथ आधुनिक मेडिकल सुविधाएं, जैसे कि आईवीएफ (IVF), सरोगेसी, नॉर्मल डिलीवरी, सीज़ेरियन सेक्शन और नवजात शिशु चिकित्सा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
इस सेंटर की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहां भारत का पहला रोबोटिक इक्सी (ICSI) सिस्टम स्थापित किया जा रहा है, जो भ्रूण निर्माण की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित, उन्नत और सफल बनाएगा। पूरे सेंटर में हर समय वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजेगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और गर्भस्थ शिशु को शुरुआत से ही एक शुद्ध, पवित्र और शांत वातावरण मिलेगा।
इस संस्थान का उद्देश्य न सिर्फ संतानहीन दंपतियों को संतान की प्राप्ति कराना है, बल्कि ऐसी संतान को जन्म देना है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और संस्कारों से युक्त हो। ऐसी संतान जो न केवल अपने माता-पिता के जीवन में खुशियां लाए, बल्कि भविष्य में समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सके।
डॉक्टर शोभा गुप्ता ने बताया कि इस सेवा का लाभ वृंदावन और उसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से आने वाले लोग भी उठा सकते हैं। जो भी दंपति वैदिक पद्धति से, मंत्रों की शुद्ध ध्वनि और ऊर्जा के साथ संतान का जन्म कराना चाहते हैं, उनके लिए यह संस्थान एक आदर्श विकल्प बनकर सामने आया है।

0 Comments