✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें  9839627223


सुजानगंज/जौनपुर :-- सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुजानगंज क्षेत्र के जे पी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम आते ही बच्चों, अभिभावकों सहित शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार जे पी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज जौनपुर में मंगलवार को होनहार छात्र छात्राओं के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें अच्छे अंक की प्राप्त हुई। सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल में सुयश दुबे 97%, धृति मिश्रा 96%, सागर दुबे 94.4%, शिखा पांडे 93.4%, राज वर्मा 92.4% अनुष्का गुप्ता 91.2%, शिवांश मिश्रा 91.4%, अर्पिता पांडे 89.2%, राज सोनी 89%, प्रियांशु गुप्ता 88.8%, अंशिका सिंह 88.6%, शुभम यादव 88.4%, अंक प्राप्त किया। 

    जबकि इंटरमीडिएट में तान्या गुप्ता 91.2%, शिवांश उपाध्याय 90%, नैतिक उमर 86.2%, आदर्श मणि त्रिपाठी 86.2%, नम्रता यादव 86%, नेहा मौर्य 85%, स्मिता यादव 84%, और उमरा नसीम को 83.4% अंक प्राप्त हुए । विद्यालय के प्रबंधक डॉ जयप्रकाश त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रीति सिंह निदेशक डॉ विनय कुमार त्रिपाठी डॉ लक्ष्मी नारायण दुबे, श्याम शंकर पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।