रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध शिक्षक का शव, परिवार में मचा कोहराम

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


महराजगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र थाना क्षेत्र के मस्थरी गांव निवासी एक वृद्ध शिक्षक की बदलापुर रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने के बाद से चर्चा का बाजार गर्म है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के मस्थरी गांव निवासी, शिक्षक/ कथा संचालक का बीते गुरुवार देर शाम बदलापुर स्थित श्री कृष्णा नगर स्टेशन के पूरब रेलवे पटरी पर शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मस्थरी निवासी 60 वर्षीय लालजी उपाध्याय बृहस्पतिवार सुबह घर से बदलापुर  तहसील के लिए निकले थे। हादसे के बाद देर शाम इनके घर फोन गया की यह घटना हो गई है, जिसके बाद परिजन घटना स्थल के मौके पर पहुंचें। मृतक व्यक्ति पूर्व में कौशिल्या देवी जयसवाल इंटर कालेज में बतौर शिक्षक थे। तथा अब यह कई वर्षो से हनुमान मंदिर पर संचालित कथाओं के कथा का संचालन कर रहे थे। सूत्रों और चर्चाओं की माने तो इनके पड़ोसी द्वारा  जमीन को लेकर कई मामले न्यायालय में अनायास ही दाखिल कर के इन्हें मुकदमे लड़ा रहा था। मुकदमे और धमकी के चलते यह मृतक हमेशा तनाव ग्रस्त रहते थे। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

थे, बस पड़ोस के इस कथित वकील के अलावा किसी से न तो कोई विवाद था न तो कोई टेंशन, क्षेत्र में चल रही चर्चाओं को सूने तो लोगों कहते हुए देखे जा रहे हैं कि इस तरह के लोग किस स्तर तक गिरे हैं कि सीधे साधे ब्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दे रहे हैं। घटना को लेकर परिजनों का रोकर बुरा हाल है, तो चर्चाओं का दौर तेज है।

Post a Comment

0 Comments