✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी करन (21) पुत्र फुली कन्नौजिया शनिवार की सुबह सराय बीका से सुजानगंज की तरफ बाइक से आ रहे थे। उमर गांव के पास पीछे से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने जोरदार टक्टर मारकर युवक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक किसी शादी से वीडियो रिकॉर्डिंग करके लौट रहा था। युवक दो भाइयों में बड़ा था और कैमरामैन था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

0 Comments