✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
युद्ध साइरन एक आपातकालीन चेतावनी प्रणाली है जो युद्ध या हवाई हमले के खतरे से लोगों को सचेत करने के लिए उपयोग की जाती है। यह एक तेज आवाज होती है जो कई किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।
- युद्ध साइरन की आवाज 120 से 140 डेसिबल तक होती है, जो एक सामान्य हॉर्न या एंबुलेंस की आवाज से कहीं अधिक तेज होती है। युद्ध साइरन की आवाज लगातार या अंतराल में बजती है, जिससे यह सामान्य आपदा अलर्ट या एंबुलेंस की आवाज से अलग हो जाती है।युद्ध साइरन की आवाज 2 से 5 किलोमीटर तक सुनाई देती है, जिससे यह एक विस्तृत क्षेत्र को कवर करती है। युद्ध साइरन का उद्देश्य लोगों को तत्काल सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने या आश्रय लेने के लिए प्रेरित करना होता है।
- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भारत में युद्ध सायरन का उपयोग किया गया था ताकि नागरिकों को हवाई हमलों से सचेत किया जा सके। सायरन की आवाज ने लोगों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद की।
- 7 मई को बजने वाला साइरन केवल प्रयोग मात्र है
- इस लिए किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

0 Comments