पूर्व सांसद पर जानलेवा हमले की कोशिश बाल बाल बचे सांसद,13 लोग गिरफ्तार

  ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


 मोतीपुर बहराइच।  पूर्व सांसद एक कार्यक्रम में जा रहे थे इसी बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी जिस पर सांसद के ड्राइवर ने मोटरसाइकिल हटाने को कहा जिस पर हुए विवाद के बाद सांसद पर झुंड में पहुंचे लोगों ने अचानक हमला कर दिया गनर व ड्राइवर की सूझबूझ से सांसद बाल बाल बच गए वहीं उनके ड्राइवर व गनर को चोटेंआई है। क्षेत्र में चर्चा है कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध मदरसों पर हो रही कार्यवाही को लेकर भी सांसद पर हमला किया गया है। घटना की सूचना सांसद ने पुलिस अधीक्षक को देने के लिए फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा ।सूचना पाकर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा फोन रिसीव न करने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

बहराइच लोकसभा के पूर्व सांसद एवं मौजूदा सांसद के पिता अक्षयवर लाल गोंड मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यकर्ता के घर पर आयोजित कार्यक्रम में गये थे जहां पर एक विशेष समुदाय के तीन दर्जन से अधिक लोगों ने हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर पूर्व सांसद पर हमला करने की कोशिश की सुरक्षा कर्मी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों की सजगता से पूर्व सांसद बाल बाल बचे इस दौरान पूर्व सांसद को एक कमरे में बन्द होना पडा हमलावरों ने घर में घुसकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की मटेही कला निवासी भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर 8 नामजद तथा 30 अज्ञात के खिलाफ मोतीपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मटेही कला निवासी राम सरोज पाठक के यहां यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में रविवार को बहराइच के भाजपा सांसद डा आनन्द कुमार गोंड के पिता पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड गये थे इस दौरान गांव के ही विशेष समुदाय के लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग हाथ में हथियार और डंडा लाठी लेकर पूर्व सांसद की ओर आने लगे जिसपर मौजूद सुरक्षाकर्मी भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व सांसद को घर के भीतर ले जाकर एक कमरे में बन्द कर लिया जिसपर हमलावर घर में घुसकर गालियां देते हुए घर का दरवाजा तोड़ने लगे घर में मौजूद महिलाऐं व बच्चे चिल्लाने लगे चीख पुकार की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये और हमलावरों से भिड गये जिसपर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चले गये इसके बाद सुरक्षाकर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार मोतीपुर तक पहुंचाया गया भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज की तहरीर पर 8 नामजद तथा 30 अज्ञात के खिलाफ मोतीपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मोतीपुर के थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया ने बताया कि पूर्व सांसद रविवार को ग्राम मटेही में भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गये थे जहां पर लगभग तीन दर्जन हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की थी। भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जांच की जा रही है मंगलवार दोपहर तक दो महिलाओं सहित हमले में शामिल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पूर्व सांसद पर हुए हमले से पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश जाता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments