एक इमारत में आग लगने से 17 लोगों की मौत

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


हैदराबाद:-- हैदराबाद के एक इमारत में आग लगने के कारण आग की चपेट में आकर आठ बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए एवं घायलों को पच्चास हजार रुपए देने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सगे संबंधी थे। पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट के कारण लगी है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता संकरी सीढ़ी थी, लेकिन लोग उस रास्ते से तेजी से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल पर आभूषण की दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर एक फ्लैट में लोग रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। कहा जाता है कि पीड़ित परिवार शहर की सबसे पुरानी आभूषण दुकानों में से एक का संचालन कर रहा था। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संवाददाताओं को बताया कि यह परिवार वहां 125 वर्षों से रह रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे पीढ़ियों से वहां रह रहे थे. ओवैसी ने कहा, ‘‘अब परिवार के केवल दो सदस्य बचे हैं. मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मुझे अग्निशमन सेवा महानिदेशक ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने और धुएं के कारण हुई।

Post a Comment

0 Comments