जौनपुर में यहां शिक्षा संगोष्ठी के रूप में मनाई गई अंबेडकर जयंती

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए सम्पर्क करें 9839627223

जौनपुर -- जिले के सुजानगंज क्षेत्र के इटहा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डा भीमराव अम्बेडकर जयंती को शिक्षा संगोष्ठी के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षित करके समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा से जोड़ने की अपील की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे मान सम्मान और धन सब कुछ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।डा भीमराव अम्बेडकर जी ने जो शिक्षा का मार्ग दिखाया गया यदि हम उस मार्ग पर चलते हैं तो निश्चित रूप से हमारा सर्वांगीण विकास होगा।

कार्यक्रम में हृदय नारायण दुबे, धर्म प्रकाश दुबे, गौरव दुबे, ओमप्रकाश प्रजापति,मो सलमान,मेवा लाल, शैलेन्द्र कुमार,परदेशी राम कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद, सीताराम,बसंत लाल एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों गणमान्य तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना मास्टर ने किया तथा डा अरविंद कुमार ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments