मंगेतर के साथ पिकनिक पर गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

कासगंज/उत्तर प्रदेश -- कासगंज जिले में पुलिस ने अपने मंगेतर के साथ पिकनिक स्पॉट पर गई एक 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोप में आठ युवकों को गिरफ्तार किया इस घटना ने क्षेत्र में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है।पुलिस के अनुसार एक नाबालिग लड़की और उसका मंगेतर जिले में एक पिकनिक स्पॉट पर गए थे जहां 10 युवकों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की को एक सुनसान इलाके में खींच लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया जबकि उसके मंगेतर के साथ भी मारपीट की।घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच शुरू की।

पीड़ित पक्ष की एफआईआर में दो नामजद आरोपियों अजय और योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है और अपने साथियों की पहचान भी बताई है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस छः और संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिससे गिरफ़्तार आरोपियों की कुल संख्या आठ हो गई। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति आस-पास के गांवों के निवासी बताए गए हैं और माना जाता है कि वे उसी समूह का हिस्सा हैं जिसने अपराध किया था। पुलिस के अनुसार शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी निगरानी और मुखबिरों का उपयोग किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments