✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर -- स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में सई नदी पर स्थित बोझनाथ घाट पर सोमवार सुबह 10 नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के सटे गांव मजीठी थाना महराजगंज निवासी हर्ष सिंह (23 वर्ष) पुत्र प्रहलाद सिंह अपने कई साथियों के साथ उक्त घाट पर नदी में नहाते आया था जहां निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे कामगारों ने उस बगल के गहरे पानी में जाने से मना किया लेकिन हर्ष ने तैरना जानने की बात कहते हुए गहरे पानी में ऊपर से छलांग लगा दी और पानी में नीचे गया और डूबने लगा जब तक मल्लाह पहुंच कर उसे बाहर निकाले तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments