✍️ श्री अवध डाट काम पर समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
आपसी सहयोग से पूजन अर्चन कर होगी नई मूर्ति की स्थापना
एस एन यादव
लालगंज, प्रतापगढ़ :- लालगंज कोतवाली के अन्तर्गत रायपुर तियाई स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने भगवान शनिदेव की श्रद्वालुओं ने मूर्ति स्थापित कर रखी थी। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में श्रद्वालु पहुंचे तब वह चबूतरे के समीप मंदिर परिसर में शनिदेव की मूर्ति खण्डित मिली। मूर्ति के कई टुकड़ों में देख श्रद्वालुओं मे आक्रोश पनप उठी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने प्रारम्भिक जांच करते हुए वह घूम रहे एक विक्षिप्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस को आशंका है कि सम्भवत विक्षिप्त ने ही ऐसा कृत्य किया हो। वही गांव के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते देखे गये। कुछ ही देर मे मौके पर करणी सेना के अध्यक्ष विनोद सिंह भी कार्यकर्ताओं के पहुंच गये। करणी सेना ने पुलिस प्रशासन से नई मूर्ति लगवाये जाने की मांग रखी। लालगंज कोतवाल नीरज यादव तथा चौकी इंचार्ज विवेक यादव भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया । वही पुलिस ने खण्डित मूर्ति को एकत्रित कर उसका सई मे विसर्जन करवा दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव का कहना है कि यह एक विक्षिप्त का कृत्य है। वही स्थानीय व्यापारियों के द्वारा सहयोग राशि एकत्रित कर शनिदेव भगवान की नई मूर्ति का प्रबंध किया गया है। मंगलवार को नई मूर्ति का पूजन अर्चन के साथ इसे स्थापित कराया जायेगा।

0 Comments