✍️श्री अवध डाट काम पर समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा बौरई में वीर एकलव्य फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा महाराज निषाद राज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्याम लाल निषाद (गुरु जी )डायरेक्टर मोस्ट कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज का विकास समाज में शैक्षणिक स्तर एवं वैज्ञानिक सोच के आधार पर ही तय किया जा सकता है । शिक्षा से लोगों को अपने जीवन को सुखी बनाने एवं स्वावलंबी होने से चौमुखी विकास होता है । हमारे देश के सभी महापुरुषों ने शिक्षा के प्रति लोगों को सचेत किया । विषम परिस्थितियां के होने के बावजूद भी कठिन परिश्रम से शिक्षा को ग्रहण किया । लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक जरूर होना चाहिए ताकि अपने जीवन को सुखी बना सके । कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध के रूप में उपस्थित रामानंद बौद्ध जी ने कहा कि सभी महापुरुषों का जो इतिहास है उसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए क्योंकि उस जमाने में जीवन स्तर एवं रहन-सहन के विषय में बहुत आराम से समझने को मिल सकता है, और उसे समय के जीवन स्तर और वर्तमान की जीवन स्तर को तुलना करके या आराम से जान सकते हैं कि हमारी जिंदगी आज यहां पर इस मुकाम तक कैसे पहुंची उसके पीछे कौन-कौन से कारण हैं । विशिष्ट अतिथि समाजसेवी योगेश कुमार निषाद ने निषाद राज जी के जीवन चरित्र पर अपने वक्तव्य में कहा कि हर समाज में दो चार महापुरुष रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष करके आज अपने आप को अजर अमर कर लिए हैं । हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम में रिटायर्ड नेवी ऑफिसर राम उजागर यादव मेजर ओमप्रकाश निषाद आदि लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त किया, इस मौके पर रामबचन निषाद,राम सकल, राजेश, विनोद, शैलेंद्र,चंद्रशेखर,प्रीति,प्राची,ऋषभ,, दिनेश जौनपुरी,सुजीत ऐडवोकेट ,रतिराम,राम लखन,वीरेंद्र,दिनेश,कौशल, राकेश, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे आये हुए लोगों के प्रति सह-संस्थापक पन्ने लाल निषाद ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जयसिंह निषाद वंशी एडवोकेट ने किया।

0 Comments