आखिर कहां गई हरीश की पूजा,लुटेरी दुल्हन खोजने में जुटी पुलिस

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

उत्तर प्रदेश/कानपुर  :- कानपुर में नई नवेली दुल्हन द्वारा घर से तीन लाख के आभूषण एवं दो लाख नकदी लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है दूल्हे राजा की तहरीर पर पुलिस लुटेरी दुल्हन खोजने में लग गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के COD से रिटायर्ड हरिश शुक्ला(62 वर्ष ) ने 45 साल की पूजा से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी । घर आकर नई नवेली दुल्हन ने दो दिन सास-ससुर की खूब सेवा करती हैं।चाय-नाश्ता कराते हुए दुल्हन ने लोगों का भरोसा जीत लिया। तीसरे दिन तीन लाख के ज़ेवर और दो लाख कैश लेकर फरार हो गई।

अब बेचारे दूल्हे राजा पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये वही महिला है जो नौकरी के वक्त पड़ोस में पूजा करती थी। हरीश की सूचना के आधार पर पहुंची लुटेरी दुल्हन खोजने में लग गई है। लेकिन क्षेत्र घटना की चर्चा जोरों पर है कि बुढ़ापे में दुल्हन महंगी पड़ गई।

Post a Comment

0 Comments