ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

 


जलालपुर/जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र के कोड़री रेलवे फाटक  के पास ट्रेन की चपेट से एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देख कर आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलने पर थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी लोगों से पूछताछ किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक व्यक्ति सफेद काले कलर कि चेक दार शर्ट और नीले कलर का लोअर पहना हुआ है।थानाप्रभारी ने अनुसार युवक के शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments