बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी/ उत्तर प्रदेश :- मेवाड़ नरेश राणा सांगा एक वीर योद्धा थे जिन्होंने ने शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी दुश्मनों से जमकर युद्ध किया। उक्त बातें नेशनल इक्वल पार्टी संयोजक शशि प्रताप सिंह ने मेवाड़ के वीर शासक राणा सांगा जी की जयंती पर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा। उन्होंने ने कहा कि 12 अप्रैल 1482 को राणा सांगा का जन्म हुआ था उनको श्रद्धांजलि और नमन करता हूं।शिवपुर स्थित कार्यालय पर उनके तसवीर को नमन किया । शशि प्रताप सिंह ने बताया कि राणा सांगा (1482 - 1528) मेवाड़ के शासक थे राणा सांगा ने अपने शानदार नेतृत्व और साहस से मेवाड़ को एक शक्तिशाली साम्राज्य बनाया. उन्होंने दिल्ली सल्तनत के लोधी और मुगल शासकों से लड़ाई लड़ी औरंगजेब जैसे क्रूर आक्रांताओं को 3 बार युद्ध मे हराया राणा सांगा की वीरता पर हम लोगो को फक्र होना चाहिये महाराणा संग्राम सिंह के नाम से भी जाना जाता है।

0 Comments