गोंड़ा/ उत्तर प्रदेश :-- गोंड़ा जिले के कुंजलपुर क्षेत्र के मनकापुर निवासी एक किसान की आक्रामक सांड़ के हमलें से खेत की रखवाली कर रहे किसान की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हनुमान साहू (40) शाम चार बजे अपने खेत में लगी फसल की रखवाली करने गए थे जहां अचानक एक आक्रामक साड़ ने हनुमान के ऊपर हमला कर दिया।अगल बगल खेत में काम कर रहे किसान हनुमान को बचाने का प्रयास किए लेकिन तब तक सांड़ हनुमान की हत्या कर चुका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं क्षेत्रीय लेखपाल शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि मौके पर इकट्ठा परिजन एवं ग्रामीणों ने दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत राहत राशि दिलाने तथा गांव में घूम रहे आक्रामक पशुओं को हटाने की मांग की है।

0 Comments