✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जफराबाद/जौनपुर :- जफराबाद क्षेत्र में गुरुवार रात स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने पिकप चालक से पिकप तथा उसका मोबाइल की छीन कर भाग गए । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस खोजने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के पिंडरा निवासी नखडू उर्फ मोहम्मद अली पुत्र महबूब अली अपनी पिकप से नंदनी कम्पनी करखियाव फूलपुर से सोनपपड़ी लेकर शाहगंज के मनोज शाह के दुकान पर गया था।वहां से लौटते समय जफराबाद कस्बे के बाईपास पर सुनहरे कलर की एक स्कार्पियो पिकप को ओवरटेक करके रोक लिया।उसके बाद उस मे सवार चार बदमाशों ने कहा कि तुम अपने पिकप से मेरे स्कार्पियो को टक्कर मार कर आ रहे हो।उसने बोला कि आपका आरोप गलत है।इसी बात पर उन लोगों में से एक लड़के ने नखडू से मोबाइल और पिकप की चाभी छीन लिया।उसके बाद वही लड़का पिकप लेकर भाग निकला।आगे आगे स्कार्पियो थी।पीछे पीछे पिकप लेकर चले गए।नखड़ू ने पास के मुहल्ले में जाकर किसी व्यक्ति के फोन से 112 डायल करके पुलिस को सूचना दिया।
112 डायल पुलिस ने थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव को बताया।वे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।पुलिस रात से ही बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को तलाशने में जुट गयी है।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के पूरे बाजारों व अन्य स्थानों पर खंगाला जा रहा है।

0 Comments