✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जौनपुर :-- भाजपा सरकार ब्राह्मण समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं और यदि कोई ब्राह्मण अपने हक और अधिकार की बात करता है तों मनगढ़ंत मुकदमे में फंसा कर उसे प्रताणित किया जाता है। उक्त बातें एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जौनपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए
पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहां प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज बीजेपी की साजिश के चलते राजनीतिक ठगी का शिकार हो गया है। गोरखपुर में तिवारी हाता की बाउंड्री वॉल गिराना , वाराणसी में ब्राह्मण नेता की गिरफ्तारी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज अगर भाजपा के खिलाफ है तो उसे सरकार पचा नहीं पा रही है । आए दिन उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल में बंद करने का काम करती है।
जीते जी स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी जी का योगी बाबा कुछ नहीं बिगाड़ पाये अब उनके न रहने पर उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है उनके मकान की बाउंड्री वॉल गिराई जा रही है ।यह सरकार की सोची समझी रणनीति है ।भाजपा सरकार में जो ब्राह्मण मंत्री हैं । वह कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं ।वह अपनी बातें और अपना काम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि भगवान परशुराम जंयती की छुट्टी निरस्त किए हैं। यह ब्राह्मण समाज भूला नहीं है । अपराधी आनन्द से घूम रहे हैं और ब्राह्मणों के फेंक एनकाउंटर हो रहें हैं। भाजपा सरकार ने कभी किसी दुखी परिवार से मिलने का काम नही किया न ही न्याय दिलाने का काम किया । हम लोग इसी बात को लेकर ब्राह्मण समाज को जगाएंगे और भगवान परशुरामजी का फरसा उठाकर 2027 में भाजपा सरकार का अंत करेंगे
सपा नेता पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने साफ कहा कि भाजपा सरकार को 2027 में ब्राह्मण समाज और पीडीए भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है ।आज हम जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम से आए हैं लेकिन जल्द ही ब्राह्मण समाज को जागने के लिए घर-घर जाएंगे । समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय का जनपद आगमन पर शनिवार को मछली शहर बॉर्डर पर सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में शीतला माता की चुनरी भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया ।इस अवसर पर मुख्य रुप से जयहिंद यादव ,अनिल यादव , श्याम नरायण बिन्द ,रोशन दूबे , इजहार अहमद, विरु यादव, निखिल यादव, प्रदीप यादव ,विशाल पाण्डेय, रोहित शुक्ला, राजन तिवारी उपस्थित रहें।

0 Comments