तेज आंधी में सीमेंट टिनसेड पर गिरा पेड़

 ✍️ खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/जौनपुर :- अचानक मौसम परिवर्तन के कारण आई तेज आंधी से सुजानगंज क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक सीमेंट टिनसेड मकान पर एक पेड़ गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है।पूरा टिनसेड टूट गया है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान ने मौके पर नुकसान का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी के कारण सुल्तानपुर ग्राम सभा में कलावती देवी पत्नी स्व उत्तम विश्वकर्मा के टिनसेड घर के उपर एक पेड़ गिर गया। मौके पर ग्राम प्रधान तथा लेखपाल ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments