. ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के महावीर महाराज धाम अरूणपुर में चल रही श्री भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रोताओं ने विशाखा सखी के अवतार श्री हरिराम व्यास की कथा का रसपान किया।
श्री धाम वृंदावन से पधारे हरिप्रिया दास जी ने कथा के पंचम दिवस की कथा में विशाखा सखी के अवतार श्री हरिराम व्यास जी के चरित्र पर प्रकाश डाला. श्री व्यास ही ओरछा में एक हज़ार घर के यजमान थे एवं राजा मधुकर शाह के यहां राजगुरु के पद पर प्रतिष्ठित थे. आपको सरस्वती जी सिद्ध थे एवं दिग्विजय करते हुए काशी आए भगवान शिव प्रकट होकर आपको आपके वास्तविक स्वरूप का बोध कराए और आप वृंदावन में श्री हरिवंश महाप्रभु के सन्निधि प्राप्त की. जब राजा मधुकर शाह लिवा जाने के लिए आया तो आप मुख पर कालिख पोत लिए और बोले जो वृंदावन आता है उसका मुख उज्जवल हो जाता है और जो वृंदावन को छोड़ कर जाता है। उसका मुख काला हो जाता है इसलिए आप अपना मुख काला कर के वृन्दावन के समस्त वृक्षों को लिपट लिपट कर रोने लगे तब आपको श्री हित हरिवंश महाप्रभु ने अखंड ब्रज वास करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

0 Comments