सुल्तानपुर की किशोरी के साथ जौनपुर में सामूहिक दुष्कर्म, आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

जौनपुर -- जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां किशोरी बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बेहोश किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बेहोशी हालत में सड़क किनारे पड़ी किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस रात भर आरोपियों को खोजती रही। एडिशनल एसपी, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम सहित स्थानीय अधिकारी नगर में संभावित स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments