शाहगंज में युवती के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

जौनपुर -- सुल्तानपुर जिले की निवासी युवती से जौनपुर के शाहगंज में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 4 घंटे में सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय भेज दिया है।

बीती रात शाहगंज प्रदर्शनी स्थल के पास बेहोश मिली गैंगरेप पीड़िता की तहरीर के आधार पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना शाहगंज, जौनपुर पर पंजीकृत मु अ स 130/2025 धारा 137(2), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व धारा 04(2) पास्को एक्ट में वांछित 05 आरोपी व 4 सह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था। जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी एक सूनसान बिल्डिंग मे इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मकान की घेरा बन्दी किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। घेरा बन्दी के दौरान आरोपी गण भागने के लिये बिल्डिंग की छत से कूदने और भागने लगे। बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने के दौरान अभियुक्तों को चोटें आयी। जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है।आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया।गिरफ्तार सभी पांच मुख्य आरोपी और चार सह आरोपी किशोर (जुवेनाइल) है, इसलिए नियमानुसार उनका नाम प्रदर्शित नही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments