✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
संवाददाता प्रभात सिंह
बरसठी/ जौनपुर | स्थानीय ब्लॉक परिसर के बगीचे में भाजपा मछली शहर संगठित जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक भदोही रविन्द्र त्रिपाठी ने किया। समारोह की शुरुआत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। समारोह के मुख्यातिथि पूर्व सांसद मछली शहर बीपी सरोज ने इस मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। समारोह का आयोजन प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव तिवारी, जिला मंत्री कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन, रमेश मौर्य, विनय तिवारी, केपी मिश्रा, नितेश पाठक, मेहीलाल गौतम, इंद्रेश तिवारी अवधेश शुक्ला सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, प्रधान एवं बीडीसी मौजूद रहे।

0 Comments