✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- इस समय पूरे संसार पर कलयुग का प्रभाव चल रहा है, अधर्म आगे चल रहा है, धर्म पीछे हो गया है, धर्म को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना होगा उक्त उद्गार क्षेत्र के बाबा बसरही नाथ के प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य आलोक मिश्र ने व्यक्त किया।श्रीमद्भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया।व्यास जी के लिखे गए 18 पुराणों पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे बताया कि श्रीमद्भागवत कथा पूरे संसार का सार है, जिससे मानव का कल्याण हो सकता हैं।उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि पहले हर घर रामायण वेद पुराण पढ़े जाते थे, लोग सुनकर अपने जीवन में उतारते थे, आज वेद पुराण न पढ़ने वाले हैं न रखने वाले हैं। जिस परिवार के लोग धार्मिक होंगे उस घर में अवश्य धर्म की चर्चा होती होगी। भजन-कीर्तन पर श्रोताओं ने झूमते रहे। कथा के पूर्व मुख्य यजमान रामदुलार तिवारी स पत्नी ने श्रीमद्भागवत कथा व्यास का पूजन किया। क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा कथा व्यास जी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, इस अवसर पर विजय कुमार तिवारी,से,नि, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कल्लू पहलवान, राजेश तिवारी, विकास शुक्ला, अशोक शुक्ला, पप्पू गुप्ता, ओम जी, शिवजी तिवारी, अभिषेक बरनवाल,अनुज, विनय कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

0 Comments