ब्लाक परिसर में होली मिलन समारोह से ब्लाक प्रमुख को है आपत्ति, बढ़ी रार

विवादों के रंग से सराबोर होता होली मिलन समारोह 

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223


सुल्तानपुर। चांदा ब्लॉक परिसर में बिना अनुमति होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए डीएम और एसपी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ब्लॉक प्रमुख ने आशंका जताई है कि 22 मार्च को लंभुआ विधायक के करीबी इस आयोजन के बहाने अराजकता फैला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति ब्लॉक परिसर में कोई भी आयोजन करना नियमों के विरुद्ध है और इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।गौरतलब है कि लंभुआ विधायक और ब्लॉक प्रमुख के बीच इससे पहले भी कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है। ऐसे में इस आयोजन को लेकर विवाद और भी गहरा सकता है।प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।लेकिन मामला गरमाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इस आयोजन पर टिकी हुई है। 

एक तरफ जहां होली मिलन में दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं वहीं चांदा ब्लाक में होने वाला होली मिलन समारोह विवादों के रंग से सराबोर नजर आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments