✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223

लखीमपुर खीरी:- लखीमपुर खीरी जिले में अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने के कारण जनाजे से लौट बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक बस छोड़ कर भाग गया मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार संसारपुर गांव निवासी विद्यावती देवी का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सूचना मिलते ही मृतिका की बेटी अपने पति, ससुर और बच्चों के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने चली गई जहां से वापस लौटते समय मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर में एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार उक्त लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की 7 वर्षीय देवांश बस में फस कर 100 मीटर तक घसीटा चला गया। देवांश के अलावा विद्यावती की बेटी राधा देवी (28 वर्ष), राधा के पति शिव कुमार (32), ससुर दाताराम (60) व पुत्री शिवी (4) घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ को देखकर सब चालक बस छोड़ कर भाग गया और मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दाताराम,शिव कुमार,राधा देवी तथा देवांश को मृत घोषित कर दिया था शिवी का प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया। पुलिस सभी शवों को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है। 

इधर परिवार में एक साथ चार मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हादसे में बची अबोध बच्ची शिवी रो रो कर अपने मम्मी पापा को खोज रही है।