✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क में -9839627223
यह है डा दीपक पाण्ड्या का पैतृक गांव झुलासड
आइए जानते हैं सुनीता दीपक पाण्ड्या के बारे में,कौन है सुनीता दीपक पाण्ड्या? जी हां, सुनीता नाम इस समय विश्व स्तर पर चर्चित है।हर व्यक्ति सुनीता विलियम्स के कैरियर को जानने में लगा हुआ है। गुजरात प्रांत की मूल निवासी सुनीता विलियम्स का पुराना नाम सुनीता दीपक पाण्ड्या है।
गुजरात प्रांत के झुलासड गांव में जन्मे सुनीता विलियम्स के पिता डा दीपक पाण्ड्या 1957 में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए थे जहां उन्होंने उर्सलीन बोनी नामक लड़की से शादी कर लिए और वही रहने लगे। अमेरिका में जन्मी सुनीता दीपक पाण्ड्या पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिकी वायुसेना में नौकरी करने लगीं। नौकरी के समय में हेलीकॉप्टर उड़ाते समय सुनीता की मुलाकात माइकल जे विलियम्स से हुई और दोनों की मित्रता शादी में परिवर्तित हो गई तब से सुनीता दीपक पाण्ड्या सुनीता विलियम्स हो गई जो आज भारत और अमेरिका ही नहीं पूरे विश्व में चर्चित है।
सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पंड्या का जन्म इसी गांव में हुआ था.
1957 में वो मेडिकल की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे. वहाँ उन्होंने उर्सलीन बोनी से शादी की.
सुनीता इसी दंपती की संतान हैं. सुनीता का जन्म 1965 में हुआ था.
अब जबकि जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन में फँस गई हैं तो पूरा गाँव उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है.

0 Comments