सहायक संभागीय कार्यालय जौनपुर पर आरटीओ की छापामारी से हड़कंप

✍️समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें- 9839627223

 

जौनपुर। 
शनिवार सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सहायक संभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे आरटीओ वाराणसी ने कई पहलुओं को देखा। मौके पर दो बाबुओं को छोड़कर सभी अधिकारी कर्मचारी लापता मिले। आरटीओ ने लापता कर्मचारियों को गैर हाजिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। लोगों की मानें तो  एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से बेलगाम है, सभी अपनी मर्जी के मालिक हैं काम करे या न करे । जिसके कारण इस कार्यालय में काम के लिए आने वाली जनता, मोटर मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता ही है साथ में उनका मानसिक और आर्थिक शोषण भी होता है।

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के आरटीओ शिखर ओझा ने शनिवार को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर जौनपुर एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया  कि मौके पर मात्र दो बाबू मिले, आर आई गाजीपुर गए हुए है , बाकी एआरटीओ समेत सभी कर्मचारी नदारत मिले, लापता लोगों को अनुपस्थिति करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। आरटीओ की छापामारी से कार्यालय पर अनुपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच हुआ हैं।

Post a Comment

0 Comments