अमेठी:- जिले में एक गांव के बाहर नाले से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय संतोष पुत्र मंगल निवासी ग्राम राजाका पुरवा, मजरे बारकोट, थाना मोहनगंज के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष शाम के समय घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले में उसका शव पड़ा देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई शव के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

0 Comments