✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
जौनपुर/जफराबाद। जौनपुर में मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए के पास धुआं उठता देखकर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रेन परिचालक ने तुरंत गाड़ी को रोक कर समस्या का समाधान कराया जिसके कारण ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर से चलकर वाराणसी को जाने वाली ट्रेन संख्या 14854 मरुधर एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन से वाराणसी के लिये मंगलवार की सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर निकली जैसे ही वह सिटी स्टेशन को जाने वाली ट्रैक मोड के पास पहुंची ही थी कि उसके बोगी संख्या 202617 के पहिये से तेज धुएं के गुबार उठने लगे। जिसे देख उस बोगी के यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों के शोरगुल को देख गाड़ी परिचालक ने किसी अनहोनी की आशंका पर ट्रेन को रूकवा दिया और देर न करते हुए अग्निशमन यंत्र का उपयोग करते हुए आग बुझायी और पहिये को ठंडा किया और देखा कि पहिया का ब्रेक बैंड हो गया है जिसकी रगड़ से धुआं उठा है। सतर्कता की दृष्टि से ट्रेन को हल्की रफ्तार से जंक्शन पर लाया गया। वहा गार्ड द्वारा बैण्ड हो चुके ब्रेक को बदलने बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान मरूधर ट्रेन को समय से निकालने के लिये एक मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया था।
स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस घटना के चलते कोई पैसेन्जर या एक्सप्रेस ट्रेने तो प्रभावित नही हुई एक मालगाड़ी को 30 मिनट के लिये आउटर पर खड़ा किया गया था।

0 Comments