✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के पढुवा गांव में स्थित मां शीतला धाम पर आचार्य सुधाकर मिश्र, सुरेश तिवारी, हरिश्चंद्र उपाध्याय, सत्यम पांडे के मंत्रोचारण के बीच माता शीतला, दुर्गा माता, बजरंगबली एवं अन्य मूर्ति का अनावरण किया गया जहां पर मुख्य यजमान के रूप में राम इकबाल सिंह एवं आभा सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा बेलवार बाजार से होते हुए चारों धाम गोल्हनामऊ घीसी का पूरा, धर्मनगर होते हुए मां शीतला धाम पढुवा में समाप्त हुई ।इस मंदिर का निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ । मूर्ति अनावरण में रोहित मौर्य, शैलेश गुप्ता, सोनू सिंह बघेल ,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ,शिव शंकर विश्वकर्मा, लालमनि विश्वकर्मा आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments