देवदूतों ने कराया एक और दलित कन्या का विवाह

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/ जौनपुर:- देवदूत हेल्पिंग हैंड्स संगठन ने एक बार फिर एक गरीब की कन्या का शुभ विवाह करवा कर क्षेत्र में चर्चित हो गया है।

मन के हारे हार है मन के जीते जीत ये लाइन सुजानगंज में चरितार्थ हुई है किसी ने सही ही कहा है मन में ठान लेने से किसी भी असंभव कार्य को सम्भव किया जा सकता बस उसके लिए विश्वास दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति होनी जरूरी है । मिली जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सुजानगंज मछली शहर रोड़ पर स्थित गौरीशंकर धाम में एक अत्यंत गरीब असहाय महिला जिनके पति का लम्बी बीमारी के बाद मृत्यु हो गयी थी उसकी लड़की का शुभ विवाह सम्पन्न हुआ। महिला ने एक वीडियो जारी किया जिसमें महिला अपने दुःख दर्द को बयां करती है फिर क्या उसकी बड़ी बीटिया की शादी के लिए पूरा क्षेत्र जिम्मा लेते हुए समाजसेवी प्रवीण सिंह विकास के नेतृत्व में मुहिम के माध्यम से क्षेत्र के सर्व समाज के सहयोग और देवदूत हेल्पिंग हैंड्स जैसे संगठन का साथ पाकर कोने कोने से सहयोग प्राप्त कराया बिन पिता के बीटिया के कन्यादान में क्षेत्र से हर कोई मदद करने के लिए आगे आया। बीटिया के कन्यादान में घरेलू सामान जैसे फ्रिज कूलर टीवी बेड आलमारी पंखा गद्दा रजाई तकिया बेडशीट कुर्सी मेज स्टूल बाथिंग सेट घड़ी छाता टार्च साड़ी कपड़ा मिठाई फल अन्य बहुत से उपयोगी सामान को दिया गया मुहिम की सफलता के लिए पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य प्रवीण सिंह विकास ने सब देवदूतों का आभार व्यक्त किया और कुशलतापूर्वक विवाह सम्पन्न कराने के बाद दोनों परिवार जनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवीण सिंह ने बताया कि पिछले एक साल के भीतर सुजानगंज के देवदूतों ने अपने नेतृत्व में तीन अत्यंत गरीब कन्याओं का विवाह एक मुहिम के रूप में कराया है और आगे भी ऐसा अवसर बनेगा तो पूरा सहयोग कराया जायेगा इस पुनीत कार्य मे सहभागी बने देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के बहुत से पदाधिकारी गौरव सिंह, एडवोकेट बलवन्त सिंह विवाह में सम्मिलित होकर बीटिया को अपना आशीर्वाद प्रदान किये वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान प्रदीप पाण्डेय प्रधान विजयराज पटेल विवेक सिंह, गायक सुधीर प्रजापति, बृजेश तिवारी, अर्पित तिवारी अन्य बहुत से देवदूत उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments