सुजानगंज/जौनपुर:- सुजानगंज थाना क्षेत्र के भुईधरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से कार सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सुजानगंज से बीरापुर प्रतापगढ़ जिले को जोड़ने वाली सड़क पर बेलवार होते हुए गजरिया पट्टी प्रतापगढ़ निवासी सत्यनारायण सिंह 62 वर्ष पुत्र राजेंद्र बहादुर सिंह घर से वाराणसी जा रहे थे । भुईधरा मोड़ पर मारुती कार अनियंत्रित होकर पलट गई स्थानीय लोग थाना पुलिस को सूचना देते हुए सत्यनारायण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गये जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को थाना पुलिस कब्जे में लेते हुए अन्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोग मनोज कुमार श्रीवास्तव, सत्यम तिवारी, पुष्कर मिश्रा जैसे कई लोगों ने बताया कि जो बाहर से लोग इस मार्ग पर वाहन द्वारा यात्रा करते हैं उन्हें अंधे मोड़ की जानकारी नहीं होती है तथा सड़क के आसपास घनी झाड़ियां के चलते यहां पर मोड़ दिखाई भी नहीं पड़ता है जिससे बार बार घटनाएं घटित हो रही हैं । क्षेत्रीय लोगों द्वारा उक्त अंधे मोड़ की जानकारी पीडब्ल्यूडी अधिकारी को देते हुए समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाया गया है पर आज तक पीडब्ल्यूडी अधिकारी घटनाओं का संज्ञान नहीं लिए जिससे आज और एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही अभी कितनों की जान लेगी। इस संदर्भ में बातचीत के दौरान पी डब्लू डी जे ई अमित सिंह ने बताया भुईधरा मोड़ के सड़क पर दोनों तरफ ब्रेकर तथा रेडियम लगा बोर्ड का कार्य होली के पहले करवा दीया जाएगा जाएगा। जिससे हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


0 Comments