शरणागत वत्सल है प्रभु श्री राम - कनक जी महाराज

 🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223


सुजानगंज/जौनपुर :- जो भी व्यक्ति सच्चे मन प्रभु श्री राम जी की शरण में चला जाता है प्रभु सदैव उसकी रक्षा करते हैं चाहे वह प्रभु के शत्रु का संबन्धी ही क्यों न हो। शरणागत को प्रभु जी बहुत प्रेम करते हैं उक्त उद्गार क्षेत्र के करौरा गांव में चल रही पंच दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक श्री कनक जी महाराज नैमिषारण्य जी ने व्यक्त किया।

श्री महाराज जी  ने उपस्थित श्रोताओं को सुंदरकांड की कथा को श्रवण कराते हुए राम - सुग्रीव मित्रता एवं विभीषण की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान की असीम कृपा तभी होगी जब आपका अटूट विश्वास भगवान के ऊपर हो तथा भावना सच्ची होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रमा राम पांडेय ने किया। कथा में मुख्य यजमान योगेश सिंह, राजेश सिंह, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रधान शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी नन्हकू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments