जौनपुर: होलिका दहन स्थल को लेकर बने गतिरोध को पुलिस ने किया दूर,अब बंजर भूमि पर होगा होलिका दहन


सुजानगंज/ जौनपुर:- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था । पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर बंजर भूमि पर होलिका दहन स्थल बना कर गतिरोध दूर कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में वर्तमान होलिका दहन स्थल को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से जिस स्थान पर परंपरागत रूप से होलिका दहन होता आ रहा है, वहां अब गैर-हिंदू समुदाय द्वारा आपत्ति जताई जा रही है।

इस विवाद के चलते प्रशासन के लिए होलिका दहन के स्थान को चिन्हित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। एक पक्ष चाहता है कि परंपरागत स्थल पर ही दहन हो, जबकि दूसरा पक्ष स्थान परिवर्तन की मांग कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांव का दौरा कर रहे हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटे हुए थे। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीण बंजर भूमि पर होलिका दहन करने के लिए तैयार हो गए हैं।


Post a Comment

0 Comments