समारोह पूर्वक मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


अबू शहमा 

फखरपुर/ बहराइच :-  महिला महाविद्यालय बहराइच के सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।साथ में शिक्षा अधिकारी एवं लेखा अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखंड से दो दो बच्चों को पुरस्कार एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।फखरपुर से प्राथमिक विद्यालय सराय काजी की छात्रा आइजा एवं लक्ष्मी देवी को पुरस्कार देकर और उनके अभिभावक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रत्येक विकास खंड से एक-एक नोडल शिक्षक संकुल एवं एक नोडल शिक्षक को सम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत ब्लाक फखरपुर से नोडल शिक्षक संकुल के रूप में प्राथमिक विद्यालय साईं गांव के प्रधानाध्यापक साकेत भूषण तिवारी तथा नोडल शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय सराय काजी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सिंह को साल पहनाकर एवं शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत फखरपुर से मधुलिका को साल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी निपुण बच्चों एवं उनके अभिभावकों की प्रशंसा की, एवं सभी अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील किया और समस्त उपस्थित शिक्षकों ,शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने एवं ममतामई वातावरण बनाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments