रिश्वतखोर लेखपाल रंगें हाथ गिरफ्तार, गया सदमे में

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223

हापुड़:-  हापुड़ जिला अधिकारी कार्यालय के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब किसान से रिश्वत लेता एक लेखपाल रंगेहाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद अजीबोगरीब ढंग से बेहोश हो गया जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जिला अधिकारी कार्यालय के बगल चकबंदी कार्यालय में तैनात चकबंदी लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ जो एक मनबढ़ रिश्वतखोर लेखपाल है एक किसान से किसी कार्य के लिए 10000 रूपए रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लेखपाल अचानक बेहोश हो गया जिसे देखकर वहां उपस्थित लोगों ने तरह तरह के कयास लगाने लगे थे। यद्यपि लोग तरह के कयास लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेंद्र कुमार गौड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रिश्वतखोर लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अस्पताल में पत्रकारों का जमावड़ा हो गया जिससे बचने के लिए अपने मुंह को छुपाता नजर आया।

रिश्वतखोर लेखपाल के गिरफ्तारी के बाद बेहोशी की खबर सुनकर लोगों ने तरह तरह की बातें कह रहे हैं कोई बेहोशी का बहाना बता रहा है तो कोई कर्मों का फल बता रहा है।जो भी है लेकिन बेलगाम कर्मचारी को जिला अधिकारी कार्यालय का भी तनिक डर नहीं रहा। जिला अधिकारी कार्यालय के बगल ही रिश्वतखोरी का खेल सरकार को खुला चैलेंज है कि हम कभी नहीं सुधरेंगे।

Post a Comment

0 Comments