✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
जौनपुर:- जिले के मछली शहर क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार में मदरसा के बगल तथा घनी आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खुलने का विरोध करते हुए दर्जन भर लोगों ने जिला अधिकारी से मिल कर विरोध प्रकट किया है।संजय पटेल सहित लगभग दर्जन भर लोगों ने जिला अधिकारी से मिल कर ज्ञापन देते हुए तत्काल संज्ञान लेने की मांग किया है। लोगों का कहना है कि मदरसा के बगल में शराब की दुकान खुलने से बच्चों के मानसिक रूप बुरा प्रभाव पड़ेगा। बाजार वासियों का आरोप है कि यहां शराब का ठेका खुलने से यहां अराजकता का देर रात तक जमावड़ा रहने से आम जीवन असामान्य हो जाएगा।


0 Comments