अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत एक घायल

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9839627223


खेतासराय जौनपुर:- खेतासराय थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस पूरे हादसे की मुख्य वजह बाइक सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना बताया जा रहा है। तीसरे जिस साथी की जान बच गई उसने हेल्मेट लगा रखा था।
इस बात की चर्चा पूरे इलाके में है कि अगर मोबाइल पर बात न करते तो शायद उनकी जान बच जाती।
खेतासराय थाना

मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र के नौली गांव निवासी संतोष राजभर पुत्र ललसू राजभर ( 28 वर्ष) उज्जवल राजभर पुत्र रती लाल राजभर (16 वर्ष) तथा अनुराग पुत्र राजेंद्र एक ही बाइक पर सवार होकर रात्रि लगभग 9 बजे जौनपुर की तरफ जा  रहे थे। जौनपुर शाहगंज नेशनल हाईवे पर मनेछा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने संतोष और उज्जवल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक आपस में दोस्त हैं । ये सब बीती रात लवायन गांव में एक तेरहवीं में शामिल होने के लिए गए थे। वहां रहने के दौरान रात में ही किसी के फोन आने पर जौनपुर जाने के लिए तैयार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की गति बहुत तेज थी तथा युवक फोन पर बात कर रहे थे। बाइक सवार एक युवक जो हेलमेट लगाएं हुए था वह घायल है शेष दोनों की मौत हो गई है।

Post a Comment

0 Comments