प्रतापगढ़ में जाम को लेकर एसपी का आदेश, जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

✍️ खबरें और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


 प्रतापगढ़:-  जिले में जाम की समस्या को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने सख्त आदेश दिया है कि यदि शहर वासियों को जाम के झाम से निजात नही मिली तो जल्द होगी जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।किसी सूरत में ज़िम्मेदार बख्शें नही जाएंगे। महाकुंभ के बाद भी शहर में लक्ष्मण रेखा की व्यवस्था पहले जैसी ही रहेंगी, लक्ष्मण रेखा के बाहर वाहन खड़े करने पर बड़ी कार्यवाही होगी, ऐसे वाहनों और वाहन स्वामियों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। वही चौक से लेकर कचेहरी तक ठेला, रेडी पटरी दुकानदार रोड छोड़कर अपना व्यापार करेंगे, सड़क पर किसी तरह की कोई दुकानें लागी तो  दुकानदारों पर भी विधिक कार्यवाही की जाएगी।वही ई रिक्शा चालकों के लिए भी कचेहरी से चौक तक के रास्ते पर निगरानी होगी यदि जाम की स्थिति बनी तो रास्ते के वन वे किया जा सकता हैं ।सड़क किनारे ई रिक्शा स्टैंड और ऑटो स्टैंड नहीं होने चाहिए । एसपी के सख़्त आदेश से जिले में चर्चा का बाजार गर्म है।अब आने वाला वख्त तय करेगा कि जिम्मेदार अपने आलाकमान के आदेश पर कितना अमल करते और कराते है ।

साभार - महफूज़ हसन


          *(महामंत्री)*

Post a Comment

0 Comments