भारत की मेट्रो ट्रेन योजना को मुंह चिढ़ाता सफर
एक तरफ जहां भारत सरकार मेट्रो ट्रेन जैसी महत्वपूर्ण योजना का गुणगान करने में लगी है वहीं दूसरी ओर आम आदमी भारतीय रेल नहीं वल्कि यात्रियों के ऊपर सवार होकर सफर करने को मजबूर हैं। भारत सरकार और भारतीय रेल विभाग यात्रियों की दुर्दशा का आनंद लें रही है। जाहिर सी बात है बिना कोई सुविधा दिए यात्रियों की मजबूरी से सरकार राजस्व की प्राप्ति जो हो रही है।आलम यह है चार यात्रियों की सीट पर छः यात्री यात्रा कर रहे हैं।सामान रखने के लिए बने स्टैंड पर भी पांच पांच यात्री बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। भारतीय रेल की बची-खुची इज्जत तब धूल धूसरित हो जाती है जब आने जाने वाले रास्ते में यात्री बैठकर ऐसी स्थिति में यात्रा करते हैं की उसके लिए कोई शब्द नहीं है।
भारत की मेट्रो ट्रेन योजना इज्जत तब तार तार हो जाती है जब भारतीय रेल द्वारा रेल डिब्बे में बनाएं गये इज्जत घर में बैठ कर लोग यात्रा करते हैं।


0 Comments