पुलिस पिटाई से युवक की मौत के बाद लीपापोती में जुटी पुलिस

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


बस्ती:- जिले के दुबौलिया थाने के पुलिस की बर्बर पिटाई से एक युवक की मौत हो गई है।युवक की मैत के बाद जहां पुलिस लीपापोती में जुटी है वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिजन शासन प्रशासन से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोषी पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मां कर रहे हैं तो दूसरी ओर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीपापोती करने की जुगाड़ में लगी हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव मे हल्की मारपीट की सूचना पर दुबौलिया पुलिस  ने मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आदर्श उपाध्याय(17) पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय को थाने पर पूछताछ के लिए ले गई और फिर आदर्श के पिता से सुविधा शुल्क की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर गुस्साई दुबौलिया पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई तब पुलिस ने अपने को बचाने के लिए युवक की मां को बुला कर युवक को उसके हवाले कर दिया।घर आते समय युवक रास्ते में तड़पने लगा और घर पहुंचते ही आदर्श की हालत गंभीर हो गई जिसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया गए जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई। परिजन पुनः लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया आए जहां डाक्टरों ने आदर्श के मृत्यु की पुष्टि की।आदर्श के मृत्यु की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने जिला पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया लेकिन पुलिस अपनी सुरक्षा को लेकर पीएम रिपोर्ट को ही स्वरचित बनाने का प्रयास कर रही है और पीड़ित परिजन से पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Post a Comment

0 Comments