शमीम अहमद
मड़ियाहूं,जौनपुर।स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रानीपुर में शुक्रवार को स्व पांचू राम यादव की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर प्रवचन व विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि स्व पांचू राम यादव के तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य परम पूज्य श्री नारद जी महाराज के शुभागमन पर प्रवचन व विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भक्त गण पहुंचकर महाराज जी के दर्शन कर विशाल भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
उक्त अवसर पर विनय कुमार यादव,राज कुमार यादव, अनिल यादव , प्रदीप यादव, विजय यादव, सनलाइट,राना यादव प्रधान,मोहन लाल यादव एडवोकेट,चन्द भान यादव पूर्व प्रधान,धीरज कुमार अध्यापक,अनिल मिश्रा, मनीष पांडेय,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments