✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय नगर के वार्ड भंडरिया टोला स्थित जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को 18 वां वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार केशरी ने किया।
स्कूल के संस्थापक दीनानाथ केशरी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा किया गया।
तत्पश्चात स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा कई सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिससे वहां पर मौजूद सभी लोगों का बच्चों के कार्यक्रम से मन मोह लिया ।
मुख्य अतिथि कमाल अख्तर फारूकी , दिलीप जायसवाल, विनोद कुमार निगम, विनोद कुमार जायसवाल, सरदार कवल जीत सिंह( गब्बर),ओम प्रकाश सेठ, अरविंद कुमार जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, विनोद कुमार केसरी, स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं सुनीता, किरन, ममता, सब्रीन, मुस्कान, प्रदीप, अंकित, उदित प्रताप, अनुराग सिंह, सहयोगी जिलेदार यादव के साथ अभिभावकों व नगर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments