🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223
बहराइच:- जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव से एक नाबालिग लड़के को 15 वर्ष बाद उसकी ही मां अपने साथ ले कर फरार हो गई। बूढी दादी किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित होकर दर दर भठक रही है।
लड़के की दादी के अनुसार मन्नान और रेशमा उर्फ संगीता की मुलाकात सन 2008 में मुम्बई में हुई और दोनों ने शादी कर ली उसके बाद रेशमा उर्फ संगीता ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम साहबान रखा गया। पीड़ित दादी ने बताया जब साहबान की उम्र 1 वर्ष थी तभी रेशमा उर्फ संगीता ने अपने बच्चे को छोड़ कर मुंबई चली गई। और वहीं पर दूसरी शादी कर ली। अब जब साहबान की उम्र 16 वर्ष हुई अचानक रेशमा उर्फ संगीता भादवानी गांव आ पहुंची और बूढी सास से रोकर कहने लगी की एक बार मुलाकात करने दे और चार छह दिन हमें अपने बच्चे के साथ रहने दें।बूढी दादी का दिल भी एक मां का दिल है और उन्होंने ऐसा करने दिया जिसका फायदा उठाते हुए रेशमा रात में साहबान को घर के पीछे के रास्ते से लेकर फरार गई। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बौंडी थाना से लेकर जिले के आलाअधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से की है।पीड़ित परिवार का कहना है कि एक बार साहबान को सामने लाया जाए । अपने पोते के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा अगर साहबान चाहे तो हम लोग के पास रह सकता है अगर वह अपनी मां के साथ रहना चाहता है तो हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है।

0 Comments