पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर:- जिले के सूरापुर में लखनऊ बलिया हाइवे पर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से बबलू बरनवाल के नेतृत्व में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली गई । बारात में रथ, ऊंट, घोड़े, डीजे के साथ नागा साधु और संन्यासी भी शामिल हुए। बारात में बाजार को रंग बिरंगे गुब्बारे एवं झंडों से सजाया गया । जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीके अग्रहरि अपने पदाधिकारी के साथ पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किए। घरों की छतों से महिलाओं ने फूल की बरसात की और शिव भगवान की आरती उतारी। कलाकारों ने शिव तांडव, शिव पार्वती और राधा कृष्ण की जीवंत मंचन किया। शिव विवाह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। चार रोड के व्यापारियों ने जगह-जगह शिव बारात में शामिल लोगों के लिए फलहार ,दूध दही, लस्सी और प्रसाद का वितरण किया। मुडिला रोड पर, बिजेथुआ रोड पर और शाहगंज रोड कादीपुर रोड पर स्थानीय व्यापारियों ने बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम में भवानीपुर के प्रधान पति प्रेम प्रकाश जायसवाल, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह, बबलू बरनवाल नदी, कृष्णा चौरसिया, मनोज निराला, अयोध्या सोनी, बालकृष्ण बरनवाल, अतुल अग्रहरि, पवन सोनी, विनोद अग्रहरि, गोविंद सोनी, कन्हैयालाल मोदनवाल बृजेश जायसवाल आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।


0 Comments